पुलिस ने शातिर आटोलिफ्टर को किया गिरफ्तार,चोरी की 10 मोटर साइकिलें बरामद
बाराबंकी। थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा एक शातिर आटोलिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 10 अदद मोटर साइकिलें बरामद की है।जानकारी के अनुसार जनपद मे अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास ग्राम धरौली पर चेकिंग के दौरान एक शातिर आटोलिफ्टर सुशील मिश्रा पुत्र अमरेन्द्र कुमार मिश्रा निवासी बीकापुर थाना दरियाबाद को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के पास एवं निशादेही पर चोरी की 10 अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया।इस सम्बन्ध मे थाना रामसनेही घाट पर मुअसं 184/2024, धारा 411/ 413/414/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत किया गया।उक्त मोटर साइकिलों के बरामदगी आधार पर थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी मे पंजीकृत मुअसं 835/ 2023 व 673/2023 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात का सफल अनावरण करते हुए अभियोग मे धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।भागे हुए अभियुक्त मुलायम यादव,लालू यादव,नितिन यादव पुत्रगण विजय यादव निवासीगण मुरारपुर थाना रामसनेहीघाट की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ पर प्रकाश में आया कि अभियुक्तो का एक गिरोह है जो आसपास के जनपदों के विभिन्न थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुरानी मोटर साइकिलो को चोरी करते है तथा चोरी की मोटर साइकिलों पर कूट रचित नम्बर प्लेट व चेचिस नम्बर बदलकर व मिटाकर दलाल के माध्यम से बेच देते हैं।मिले हुए रूपये को हम लोग आपस में बराबर बांट कर मौज मस्ती ऐश करते है।प्रकाश में यह भी आया कि अभियुक्त एक गैर राजनीतिक संगठन से जुड़े हुए है, जिसकी तस्दीक की जा रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक रामसनेहीघाट ओम प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक शाशिकान्त सिंह,उदय शंकर सिंह चौहान,उप निरीक्षक यूटी आदित्य पाल,आनन्द प्रताप सिंह,महिला उप निरीक्षक यूटी मानसी देवी,महिला कांस्टेबल किरन यादव,कांस्टेबल बबित चौधरी,मनीष कुमार सिंह,सचिन कुमार,रवि सिंह शामिल थे।
