सरयू नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूबे,दो के शव मिले, तीन की तलाश जारी
जिला के आलाधिकारी मौके पर मौजूद,गोताखोर कर रहे तलाश
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोतवाली टिकैतनगर अंतर्गत खजूरी चिर्रा गांव के पास में सरयू (घाघरा) नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए।खबर फैलते ही क्षेत्र मे हड़कंप मच गया।वही नदी मे डूबे दो बच्चो के शव नदी से निकाल लिये गये है।जबकि तीन लापता बच्चों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर घाघरा नदी में नहाने गए चिर्रा गांव के नूर आलम 26 पुत्र अब्दुल हाई, अहमद रजा 15 पुत्र मोहम्मद शकील,हमजा 12 वर्षीय पुत्र मो शकील,शाफे अहमद 12 वर्षीय पुत्र महमूद आलम,अमान 10 वर्षीय घाघरा मे नहाने गए थे।पांचों बच्चे नदी मे डूब गए।इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।मौके पर सैकड़ों ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे।वही इस जानकारी के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया।आनन-फानन मे अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नरायण सिंह,एडीएम कोतवाल समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।ग्रामीणो और स्थानीय गोताखोरो के प्रयास से शाफ अहमद व अमान के शव को निकाल लिया गया है।बाकी लोगो की तलाश जारी है। बताया जाता है सभी बच्चे घाघरा नदी मे नहाने के लिए गए थे।नहाते समय पांचो घाघरा में डूब गए।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की दो बच्चो के शव बरामद किये जा सके है।तीन की तलाश जारी है पूरे गांव मे कोहराम मचा हुआ है।