एसडीएम व सीओ सदर की मौजूदगी मे पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
मूर्ति स्थापना व विसर्जन को लेकर ली जानकारी,दिए निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। थाना परिसर में आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर मूर्ति स्थापना व विसर्जन को लेकर सीओ सदर व एसडीएम की मौजूदगी मे थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में बैठक की गयी।जिसमें कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार सोमवार को जैदपुर थाना परिसर मे आगामी नवरात्रि पर्व को लेकर मूर्ति स्थापना और विसर्जन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप जिलाधिकारी रल्ला पल्ली जगत साई व क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान मौजूद रहे।जिसमे क्षेत्र के सभी आयोजक के साथ बैठक करते हुए सभी से कार्यक्रम मे किसी भी प्रकार का व्यवधान या समस्या से संबंधित जानकारी ली गई।इसके साथ ही नए आयोजको से जानकारी ली गई।इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अमित प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम मे किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही को जाएगी।इस अवसर पर कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता,दरोगा हलीम बाबू,पंकज राठौर, जयनारायण, गुफरान खान,शैलैश कुमार,रामनाथ,पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद, समाजसेवी मो सालिम,दीवेश कुमार जायसवाल, श्यामू जायसवाल,डीएम वर्मा,तैयब खान,राजन बकसोर,संदीप, शहाबुद्दीन,सतेंद्र सहित भारी संख्या क्षेत्र से आये लोग मौजूद थे।
