प्रधान के विरुद्ध पंचायत सचिव द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के विरोध में प्रधान संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत खजुरी के प्रधान के विरुद्ध पंचायत सचिव द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे के विरोध में प्रधान संघ सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष विकेश वर्मा की अगुवाई मे ग्राम प्रधानो ने खंण्ड विकास अधिकारी अदिती श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन मांग पत्र में ग्राम प्रधानो ने मांग की है कि भ्रष्ट एंव अपराधिक गतिविधियो में संलिप्त पंचायत सचिव विनोद कुमार द्वारा प्रधान शुऐब अहमद पर किये गये हमले व अभद्रता तथा मारपीट की घटना का प्रधान संघ सिरौलीगौसपुर घोर निंदा व भर्त्सना करता है साथ ही दोषी सम्बंधित पंचायत सचिव पर आवाश्यक विभागीय व दण्डात्मक कार्यवाही की मांग करता है। इस मौके पर राम केदार वर्मा धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, स्वतंत्र सिंह,दिग्विजय सिंह विनोद कुमार यादव, शिवा मिश्रा, जयप्रकाश वर्मा अनमोल रावत, जितेन्द्र यादव सहित दर्जनो ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
