गैंगस्टर एक्ट मे वांछित तीन अभियुक्तो को किया गया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान मे प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक राशिद खाँ,अजेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,महिला आरक्षी रेखा यादव की थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा आज मुअसं 455/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्तो लालू यादव,मुलायम यादव व नितिन यादव पुत्रगण विजय यादव निवासीगण ग्राम मुरारपुर थाना रामसनेहीघाट को गिरफ्तार किया गया।
