28 लाख रूपये कीमत की अवैध मारफीन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा 1 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 280 ग्राम अवैध मार्फीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 28 लाख रूपये) बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थ तस्कर के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व मे उप निरीक्षक निष्कर्ष, अजेन्द्र प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल गनेश बाबू, कांस्टेबल अमरीश वर्मा, आशीष यादव की थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा आज मादक पदार्थ तस्कर,अभियुक्त बाबादीन उर्फ मो अहमद पुत्र हामिद निवासी ग्राम सोहीपुर दीपपनाह थाना घुंघटेर को ग्राम कतुरीकला के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 280 ग्राम अवैध मार्फीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 28 लाख रूपये) बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बड्डूपुर पर मुअसं 352/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
