उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न,चार मे दो शिकायतो का मौके पर हुआ निस्तारण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस कोतवाली बदोसराय उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह की अध्यक्षता एंव थानाध्यक्ष बदोसराय सन्तोष कुमार के संयोजन में हुआ।जिसमें कुल चार प्रार्थना पत्र आये।दो प्रार्थना पत्रो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।अन्य मामलो मे राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।शनिवार को कोतवाली बदोसराय परिसर के सभाकक्ष में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस मे उपजिलाधिकारी प्रीती सिंह ने ग्रामीणो की समस्यायो को मनोयोग पूर्वक सुनकर सम्बंधित राजस्व कर्मियों एंव पुलिस कर्मियो को समस्याओ का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए है।थाना प्रभारी संन्तोष कुमार ने बताया है कि कुल चार शिकायतें आई जिसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया है।अन्य मामलो मे राजस्व व पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है।दिवस में राजस्व निरीक्षक सुखमिलाल,आशुतोष मिश्रा, संदीप कुमार वर्मा,शुभेन्द्र अवस्थी,विनय कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
