बदले मौसम से किसान परेशान क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।खेतों में धान की फसल बर्बाद रही है।क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से किसान परेशान है।मौसम का मिजाज बदलने से क्षेत्र में हो चल रही तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण धान कि आगेती फसल गिर गई।जिससे भारी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।आगेती फसल वाले किसान गोले,रामसिंह ललित आदि किसान बताते है कि उनकी फसल काटने के लिए तैयार होने वाली थी।लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते उनकी फसल खेतो मे गिर गई है जिससे अब आधे से ज्यादा नुकसान होने का अनुमान है।किसानो ने सरकार से मुआवजा दिया जाने की मांग किया है किसानो का कहना है कि वह काफी लागत लगा कर धान की फसल तैयार किया।लेकिन मौसम की मार के चलते उनके धन की फसल खराब हो रही है।
