पूर्व विधायक रामगोपाल रावत द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे पहुंचे गठबंधन के नेताओ ने किया वृक्षारोपण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। विधानसभा जैदपुर के ग्राम बहादुरपुर में पूर्व विधायक रामगोपाल रावत द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप,पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा,पूर्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया,सदर विधायक सुरेश यादव,जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष डा कुलदीप सिंह,चेयरमैन प्रति.सुरेन्द्र सिंह वर्मा,सपा नेता फैजान किदवई सहित गठबंधन के नेताओं ने 300 पौधे नीम बरगद एवं फलदार वृक्षों का रोपण किए।बुधवार को पूर्व विधायक राम गोपाल रावत द्वारा आयोजित उनके पैतृक गांव में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रवि वर्मा,अलीम किदवई,शहजान किदवई,मो नोमानी,लल्लन वर्मा,प्रीतम सिंह,हिमांशू यादव रियाज अहमद, मो सबाह,पूर्व प्रधान पवन वर्मा सहित आदि ने भी पौधरोपण कार्य्रकम में पहुंचकर पौधे रोपित किए।इस मौके पर पूर्व विधायक रावत ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में 200 पौधों को रोपने का लक्ष्य था जो पूरा किया गया।पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं।ऐसे कार्यक्रम से हमारी युवा पीढ़ी भी पेड़ो की उपयोगिता और महत्व को समझेगी।पूर्व जिला पंचायत सदस्य इं किशन रावत ने कार्य्रकम में आये हुए सभी गणमान्य जनो का आभार व्यक्त किया।
