जैदपुर बाराबंकी। पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर संगत मंदिर मे पूजा,भजन,आरती के साथ विभिन्न प्रकार के आयोजन के बाद विसर्जन हेतु भव्य जुलूस भगवान गणेश की मूर्ति को बैंडबाजा,डीजे,ऊंट,घोड़े के साथ रंगों की बौछार करते हुए सफदरगंज कल्याणी नदी में विसर्जन के लिये रवाना हुआ।बताते चलें कि कस्बे के मोहल्ला छोटी बाजार संगत,राम जानकी मंदिर मे पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव मे भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गयी।पूजा महाआरती भजन महिला संगीत सहित अनेक धार्मिक आयोजन किये गये।जहां भारी संख्या मे भक्त लोगों की मौजूदगी मे प्रसाद का वितरण भी किया गया।

बुधवार को संरक्षक दिवेश कुमार जायसवाल,आयोजक संजय सोनी,वसु जायसवाल जितेंद्र डीएम वर्मा दीपक निगम उमाकांत राजा जायसवाल,बब्लू कश्यप,सोनू निगम व भारी पुलिस बल की देखरेख में विसर्जन के लिये ऊंट घोड़े,बैंडबाजा, डीजे,शानदार बघ्घी सहित भगवान गणेश की मूर्ति के साथ जयकारे लगाते हुए भक्ती मे मगन लोग नाचते गाते कल्याणी नदी सफदरगंज के लिये रवाना हुए।जहां पहुंचकर विसर्जन किया गया।इस मौके पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह, कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार गुप्ता,एस आई हलीम बाबू, एसआई अलोक कुमार,हेड कांस्टेबल गुफरान खान, रामनाथ, दीवान जयनारायण,कांस्टेबल शैलेश कुमार,पंकज सिंह सहित भारी संख्या मे पुलिस के जवान मौजूद रहे।जबकि विसर्जन के जुलूस मे क्षेत्र के भक्तो के साथ साथ भारी संख्या मे महिलाएं भी मौजूद रही।