रामनगर पीजी कॉलेज एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित
579 युवाओ ने कराया पंजीकरण,329 का हुआ चयन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। पीजी कॉलेज रामनगर बाराबंकी के परिसर में युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु संकल्पित मिशन रोजगार योजना अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेला शनिवार को 10 बजे से आयोजित किया गया। रोजगार मेले का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र व सहायक निदेशक सेवा योजन अधिकारी अयोध्या देवव्रत,अपर संख्या अधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प माला अर्पित व दीप प्रज्वलन कर किया।महाविद्यालय की छात्राये ललिता दीक्षित,आयुषी,प्रगति, अर्चना,छाया,नीलम,सुधा गायत्री ने आकर्षक रंगोली बनाकर स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

रोजगार मेले में आई हुई कंपनियो पंकज इंटर प्राइजेज,शिव शक्ति बायोटेक, जी-4 एस सिक्योर सॉल्यूशन,एचडीएफसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,रॉकमैन इंडस्टरीज,पुखराज हेल्थ केयर,स्टार मैन पावर,पशुपतिनाथ बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, निमसम हर्बल प्राइवेट लिमिटेड रोजगार हेतु विद्यार्थियो ने पंजीकरण कराया।जिसमे कुल 579 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।पंजीकृत संख्या मे 329 का चयन किया गया।जिसमे 91 महिलाएं सम्मिलित है।अंत मे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने रोजगार मेले मे उपस्थित अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाये दी।मुझे विश्वास है कि महाविद्यालय में इस मेले के आयोजन से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ रामकुमार सिंह ने किया।
