स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप
अवैध रूप से संचालित क्लिनिको पर दी गई नोटिस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले भर में की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी से अवैध रूप से संचालित क्लीनिक संचालको मे हड़कंप मचा हुआ है।जिसको लेकर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैदपुर अधीक्षक डॉ सुशील सरोज द्वारा टीम के साथ बबुरा रोड जैदपुर स्थित एक क्लीनिक अवैध रूप से संचालित पाई गई।जिसमे मौजूद अवधेश वर्मा द्वारा किसी भी प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नही कराया जा सका इसके साथ ही क्लीनिक के पीछे तीन बेड भी मौजूद मिले तथा कई प्रकार की औषधियां भी बरामद हुई।वही संबंध मे सीएचसी अधीक्षक द्वारा संबंधित को नोटिस दिया गया।उसके पश्चात टीम ने अवी हॉस्पिटल मे छापेमारी किया।जहां पर एक वार्ड मे बेड पर मौजूद सिजेरियन ऑपरेशन से प्रसव कराई गई महिला और तीमारदार मिले।जिनके पूछताझ में ज्ञात हुआ कि सुबह कोई डॉक्टर देखकर गए। जिसके बाद कोई नहीं आया।वार्ड मे मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर खाली मिला। वही सीएचसी अधीक्षक द्वारा दस्तावेज मांगे गए।जिसपर उनके द्वारा कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया जा सका।जिसपर उन्हे नोटिस दिया गया।इसके साथ ही फातिमा हॉस्पिटल और फातिमा नर्सिंग होम में छापेमारी की गई।जहां पर एक भी डॉक्टर और स्टाप नही मिला। जिसके बाद भर्ती मरीजो से हाल जाना और फातिमा नर्सिंग होम संचालक ओम प्रकाश वर्मा तथा फातिमा हॉस्पिटल संचालक राम किशोर वर्मा से दस्तावेज मांगे गए। जिसमें कागजात के नाम पर सिर्फ रजिस्ट्रेशन ही मिला तथा कोई भी डॉक्टर या स्टाप नहीं मिला।जिसपर उन्हें नोटिस दिया है।इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुशील कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 क्लीनिक पर छापेमारी के दौरान आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध न करने की स्थिति मे सभी को नोटिस जारी करते हुए समय अनुसार सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि छापेमारी की कार्यवाही निरंतर चलती रहेगी।
