देवा थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय को मिली बड़ी सफलता
शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़,एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
16 निर्मित व 5 अर्द्ध निर्मित शस्त्र,कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद
रिपोर्ट-अकरम खान
बाराबंकी। देवा थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय को आज उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व मे थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 16 निर्मित शस्त्र व 5 अर्द्ध निर्मित शस्त्र, कारतूस एवं भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये है।जानकारी के अनुसार जनपद मे पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बीते कल थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त कालिका प्रसाद पुत्र वसन्त लाल बढ़ई निवासी ग्राम कोहना थाना सदर जनपद लखीमपुर खीरी को टीपहार के जंगल से गिरफ्तार कर कब्जे से 10 अदद 12 बोर तमंचा,6 अदद .315 बोर तमंचा,5 अदद अर्द्धनिर्मित, 3 अदद जिन्दा व 3 अदद खोखा कारतूस,शस्त्र बनाने के उपकरण,2 टार्च,1 अदद साइकिल एवं 500 रुपये नकद बरामद किये गये।अभियुक्त के विरूद्ध थाना देवा पर मुअसं 189/2024 धारा 3/5/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि अभियुक्त कालिका अपने अन्य साथी जय सिंह पुत्र स्व मनोहर लाल निवासी मोतीराम पुरवा थाना देवा के साथ मिलकर काफी दिनो से अवैध असलहा बनाकर मांग के अनुसार बेचने का कार्य करता है।अभियुक्तो को जनपद खीरी,सीतापुर, बाराबंकी आदि अन्य जनपदो मे अगर कोई असलहा बनाने के लिए बुलाता है तो ये लोग किसी सूनसान जगह पर रात्रि मे असलहा बनाने का कार्य करते है।अभियुक्तगण लोहे की दुकानों से जैसे तवा,मोटी चादर, साइकिल की दुकान से साइकिल की पहिया की तीली, मडगार्ड की तीली,हार्डवेयर की दुकान से स्क्रू,पेंच,लोहे की पाइप,लकड़ी तथा मोटर साइकिल पार्ट्स की दुकान से स्प्रिंग,पहिये वाली तीली आदि अन्य सामान खरीद कर अवैध शस्त्र बनाते है।अभियुक्तगण नया असलहा बनाने का ढाई से तीन हजार रुपये लेते है।गिरफ्तार अभियुक्त कालिका प्रसाद यहां पर अपने साथी जयसिंह के कहने पर असलहा बनाने के लिए आया था।अभियुक्त खराब असलहों की मरम्मत का भी कार्य करते है।असलहा बनाने मे जय सिंह सहयोग करता है।वांछित अभियुक्त जयसिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक अखिलेश कुमार प्रजापति,दौमित्र सेन रावत,हेड कांस्टेबल उमेश सिंह, गुफरानुल्ला,रामजी पाल,कांस्टेबल रमापति यादव शामिल थे।
