श्रीकृष्ण जन्म उत्सव के समय घंटा घडियाल और शंख ध्वनि से गूंज उठा वातावरण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी।मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ष जन्म उत्सव के समय घंटा घडियाल और शंख ध्वनि के साथ जगह नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की हरे राधे हरे कृष्णा की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।मालूम हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इस वर्ष बेहद खास थी।विद्वानो के मुताबिक ऐसा शुभ मुहूर्त द्वापर युग मे श्री जन्माष्टमी को पड़ा था जिसकी चारो तरफ धूम मची रही।लोग अपने बाल गोपाल लड्डू गोपाल के जन्मदिवस पर विभिन्न प्रकार की तैयारी कर आवास मठ मंदिर और कोतवाली चौकी सहित क्षेत्र के तमाम स्थानो पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया।भजन कीर्तन श्री रामचरित मानस का पाठ कर कही कही रंगारंग आयोजन भी समपन्न हुए।श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झलक बाजारों में भी दिखाई पडी।नगर पंचायत रामनगर में नर्वदेश्वर रामेश्वर मंदिर पर चेयरमैन रामशरण पाठक के संयोजन में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।अमोली कला में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।थाना रामनगर परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार पाठक की अगुवाई एवं थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डे की देखरेख में बड़ी धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई।जिसमें क्षेत्र के गणमान्यों पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।ग्राम सीहामऊ में विजय शुक्ला की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया राम जानकी मंदिर रामनगर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव कस्बा वासियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया।ग्राम जुरौन्डा में केपी सिंह के यहां जन्माष्टमी परम्परागत तरीके से मनाई गयी।शुभ घड़ी के अवसर पर क्षेत्र में फुलझड़ी पटाखे रंग बिरंगी कलाकृतियां विभिन्न प्रकार के रंगारंग आयोजन समपन्न हुये।जिसमे बच्चे बूढे और नवयुवकों ने बढ चढ कर भागीदारी कर मनमोहक झांकियों को देखकर झूम उठे।
