रामनगर बाराबंकी। सोमवार को हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदो की याद मे चेहल्लुम का मातमी जुलूस परंपरागत तरीके से कस्बा रामनगर मे निकाला गया।चेयरमैन रामशरण पाठक ने जुलूस में पहुंचकर सभी लोगो से परम्परागत तरीके से त्यौहार मनाये जाने की अपील की।उन्होने कहा आज ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व है।सभी लोग अमन चैन से अपना अपना पर्व मनाये।किसी भी प्रकार की कोई समस्या आने पर प्रशासनिक अधिकारियो और नगर पंचायत को तत्काल सूचना दे।जुलूस मे मुस्लिम समुदाय के हजारो लोग मातम करते हुए शामिल हुए।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।सोमवार को चेहल्लुम के जुलूस की शुरुआत बुढ़वल से हुई।जुलूस मे शामिल अंजुमन नौहा के साथ या हुसैन की सदाओ के साथ कस्बे का भ्रमण कर थाने के पास पूरब व बुढ़वल अखाड़ा का मिलान कराकर ताजियादारो ने कर्बला पहुंचकर ताजियो को दफनाया। जुलूस में कमेटी के सदस्य सदर जलील अहमद,मो जाबिर रवी,मो जमील कुरैशी,जब्बाद,निजामुद्दीन,मो कादिर, आसिफ,अंसार अहमद,महमूद अहमद,मो शकील,मो हनीफ,मो कलीम लाल,मो आफताब,मो नादिम,अब्दुल कय्यूम,अफजाल,सरदार अली,नूर आलम,मो मुकीम, कुर्बान अली,साकिर अली,मो जुबेर,मो रियाज अहमद,मो उसमान,मो नसीम,रमेश सहित भारी संख्या में लोग शामिल रहे।इस मौके पर कोतवाल रत्नेश पांडेय,उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी,पुजारी दादा,बंटी ओझा,दीवान दिनेश पाल,पुनीत,नरेंद्र,रवि सहित गणमान्य मौजूद थे।
