लोधेश्वर महादेवा में चल रहे कारिडोर कार्य का डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण,दिये निर्देश
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में योगी सरकार के अति महत्वपूर्ण कारिडोर कार्य का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण कर जिम्मेदार अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को लोधेश्वर महादेवा पहुंचकर कॉरिडोर के लिए चल रहे भवनो के ध्वस्तीकरण कार्य को देखा और कॉरिडोर की जद मे आने वाले भवन स्वामियों की रजिस्ट्री के बारे में उप जिलाधिकारी पवन कुमार से उन्होने बिन्दुवार जानकारी लेकर जल्द से जल्द रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण कर शासन की मंशा के अनुरुप कॉरिडोर कार्य को गतिमान बनाये रखने को कहा।उन्होंने संस्कृत महाविद्यालय की रजिस्ट्री को लेकर मठ रिसीवर और प्रबंधक के बीच चल रहे विवाद के बारे में जानकारी लेते हुए कहाकि जल्द से जल्द इसका निस्तारण करवाये।इस मौके पर कोतवाल रत्नेश पांडेय,खंड विकास अधिकारी मोनिका पाठक,चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी भारी संख्या में राजस्व और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
