शहीदाने कर्बला के चेहल्लुम पर इमामबाड़ो और चौक पर रखे गये ताजिये
नौहाख्वानी करते हुए तयशुदा मार्गो से निकला ताजिया जुलूस,मजलिसो का हुआ आयोजन
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। चेहल्लुम के मौके पर बीती रात इमामबाड़ो,चौक व घरो मे ताजिया रखकर शहीदाने कर्बला की याद मे नियाज दिलाने के साथ शिरीनी का वितरण किया गया।वही मोहल्ला छोटा इमामबाड़ा से हनीफ व सहयोगियो द्वारा मेहंदी का जुलूस निकाला गया। जिसमें ऊंट घोड़े अलम सहित अंजुमन नौहाख्वानी करती रही।इसी तरह सांएम मेहंदी,हसम मियां सहित तमाम जगहो पर मजलिसो के भी आयोजन किये गये।वही बड़ी सरकार के इमामबाड़े से भी जुलूस निकाला गया।

सुबह होते ही छोटे ताजियो को गार पर ले जाया गया।जबकि बड़े ताजियो का जुलूस तैशुदा मार्गों ने निकाला गया।
बताते चले कि चेहल्लुम के मौके पर कर्बला में शहीद हुए लोगो की याद मे इमामबाड़ो,चौक व घरो में ताजिया रखकर रात भर जाग कर लोग उनकी यादों को ताजा करते रहे।पूरी रात हर मोहल्ला हुसैन हुसैन की सदाओं से गूंजता रहा।सुबह होते बडापूरा,अली अकबर कटरा, काशीराम कालोनी,बाजार कटरा,अहिरान,मोलवी कटरा सहित विभिन्न मोहल्लो से ताजियों का जुलूस तैशुदा मार्गों से निकाला गया।बारिश होती रही और हुसैन के चाहने वाले या हुसैन या हुसैन की सदाओ को बुलंद करते हुये जुलूस में शामिल होकर गमें हुसैन मनाते रहे।शबील का वितरण को लेकर जगह जगह स्टाल लगाकर क्षेत्र के विभिन्न इलाको से आने वाले लोगो के बेहतर इंतेज़ाम भी किया गया।वही बडी सरकार जैदपुर से मजलिस के बाद जूलूस निकाला गया।जिसमे जुलजना,अलम,ताजिया के साथ अंजुमन नौहाख्वानी करते हुए बड़ी बाजार पहुंची।इस अवसर पर थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह सहित भारी संख्या मे पुलिस बल,बिजली विभाग के लोग भी मौजूद रहे।
