थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम ने 4 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात,नकदी व चोरी की मोटर साइकिले बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम द्वारा 4 शातिर चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व चोरी की 2 अदद मोटर साइकिल बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ बीनू सिंह के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी,मुन्ना सिंह, कांस्टेबल अनिल यादव, दीपक कुमार,ध्रुव सिंह,संदीप कुमार,कपिल कुमार की थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार 4 शातिर चोरो, अभियुक्तो इमरान पुत्र अशफाक,दिलेर अहमद पुत्र जुबेर अहमद,महफूज आलम पुत्र वसीम आलम,जुनैद पुत्र मो सलीम निवासीगण सूरतगंज थाना मोहम्मदपुर खाला को आज लालपुर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के सोने,चांदी के जेवरात,20,000 रुपये नकद व चोरी की 2 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त रेकी करने के उपरान्त घर को चिन्हित कर लेते है।तत्पश्चात चोरी की घटना कारित करते हैं तथा प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते हैं।अभियुक्तो द्वारा थाना मोहम्मदपुर खाला,कोठी,रामनगर क्षेत्र में विभिन्न चोरी की घटनाएं कारित की गई है।जिस सम्बन्ध में मुअसं 526/2024 धारा 305(ए) /331(4)/ व 317(2) बीएनएस थाना मोहम्मदपुर खाला, मुअसं 208/2024 धारा 457/380 भादवि थाना कोठी,मुअसं 243/2024 धारा 331(4) /305 (ए) बीएनएस थाना कोठी व मुअसं 531/2024 धारा 305 बीएनएस थाना रामनगर मे पंजीकृत हैं।
