बारगाह कसरे हुसैनी से निकाला गया अलम मुबारक का कदीमी जुलूस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो सफर को अलम मुबारक का जुलूस मोहल्ला पूरब तरफ शमीम रजा की जानिब से इमाम बारगाह कसरे हुसैनी से बरामद हुआ।जिसमे मजलिस के दौरान मौलाना सय्यद जहीन अब्बास रिजवी ने कर्बला के शहीदों के दर्दनाक मसाएब बयान किये।बादे मजलिस कदीमी जुलूस बरामद हुआ।जलूस अलम,जुनजना,ताबूत डंके और ऊंट पर निशान के साथ निकाला गया।जिसमे मुकामी अंजुमन पैगामे हुसैनी के नौहाख्वान फिरोज रिजवी,मुनाजिर हुसैन,शैजी रिजवी,जान हसन,नजर अब्बास द्वारा नौहा ख्वानी और मातमी दस्ते द्वारा सीनाजनी की गयी।जुलूस मोहल्ला पूरब तरफ से उठकर पच्दरी,छोटा इमामबाड़ा,बडी सरकार,पछली,छोटी मीरा होते हुए वापस इमाम बारगाह मे समापन किया गया।अंत में अंजुमन सहित भारी संख्या मुकामी लोगो ने नज़रे मौला मे शिरकत की।वही शमीम रजा द्वारा जुलूस मे शामिल हुए सभी लोगो का शुक्रिया अदा किया।
