घरेलू कलह के चलते अधेड़ ने खाया जहरीला पदार्थ,हुई मौत
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बिहुरा गांव मे घरेलू कलह के चलते एक अधेड़ ने जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिवारजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां पर उसकी मौत हो गई।पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक़ बिहुरा गांव निवासी रामचंद्र पुत्र सतगुरु (48)ने गुरुवार की रात घरेलू कलह के परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में सामूदायिक स्वस्थ्य केंद्र फतेहपुर ले गए जहां से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहां पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
