संदिग्ध अवस्था मे केले के खेत मे पड़ा मिला युवक का शव
रिज़वी-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के बाहर शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियो मे केले के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने पहचान करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के दौलतपुर स्थित विपिन तिवारी के केले के खेत में शुक्रवार दोपहर एक शव पड़ा देखा गया। शव पड़ा होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना उपरांत मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से शव के पहचान कराने की कोशिश की तो मृतक की शिनाख्त जनपद सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर निवासी गुफरान पुत्र रहमान (34) के रूप में हुई।पुलिस ने छानबीन करते हुए मृतक की बाइक पास स्थित चकरोड से बरामद की है। बताया जाता है कि मृतक मंझारा गांव अपनी ससुराल जा रहा था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया मृतक शराब का आदी था ज्यादा नशे की वजह मौत हुई है।शव पीएम भेजा गया था,पीएम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।