सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बीडीओ ने गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर गौवंशो को गर्मी और बरसात से बचने के उचित प्रबंधन के साथ साथ हरे चारे का प्रबंध करने के के निर्देश दिये।गौशाला मे मौजूद पशुओ की जानकारी लेते हुए सचिव और ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि पशुओ को खाने के लिए हरे चारे,भूसा,चोकर की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था सुनिश्चित करें।शुक्रवार को अचानक से खण्ड विकास अधिकारी अदिति श्रीवास्तव राजापुर गौशाला पहुची।जहां पर उन्होने गौवंशों के बारे में जानकारी ली। तथा आश्रय स्थल मे मौजूद पशुओं के पानी टैंक की साफ सफाई करने के निर्देश दिये तथा गौशाला मे किसी भी प्रकार की कमी नही होने पाए।इसके अलावा निराश्रित गोवंशो का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराते रहने के निर्देश दिये।बीडीओ ने केयरटेकरों को पशुओ के चारे पानी मे किसी तरह की लापरवाही न करने के निर्देश दिए। गौशाला की साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
