शराब के नशे मे पड़ोसी के घर मे घुसकर दो युवकों ने एक महिला पर किया जानलेवा हमला
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-नूर मोहम्मद
मसौली बाराबंकी। शराब के नशे मे पड़ोसी के घर मे घुस कर दो युवकों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया।बांका लगने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला को सीएचसी लाया गया।जहा से चिकित्स्को ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।बताते चले कि सोमवार की देर रात्रि थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भूलीगंज निवासी अर्जुन गौतम व सुरज गौतम शराब के नशे मे पड़ोसी इंद्रजीत के घर मे घुस कर मारपीट करने लगे तथा घर मे मौजूद एक किशोरी का हाथ पकड़ कर घसीटने लगे।जिसका विरोध करने पर अर्जुन एव सुरज ने जनकदेई नाम की महिला पर बाँके से हमला कर दिया।जिससे जनकदेई के दोनो पैरो मे गहरी चोटे आयी है। परिजन सीएचसी बड़ागांव ले गये जहा से चिकित्स्कों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है ।
