विधुत विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ चलाया चेकिंग अभियान,मचा हड़कंप
दो लाख की बकाया वसूली के साथ ही कई कनेक्शन गये काटे
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर विघुत वितरण उपकेंद्र के एसडीओ के नेतृत्व में आज चेकिंग अभियान पुलिस बल के साथ किया गया।जहां बकायादारो के तमाम कनेक्शन काटने के साथ ओवर लोड चल रहे कई कनेक्शन धारकों पर भी कार्यवाही की गयी।दो लाख की बकाया वसूली की गयी।बताते चले कि लगातार जैदपुर मे ओवरलोड के चलते हो रहे फाल्ट को देखते हुए बिजली विभाग जैदपुर के एसडीओ संदीप सिंह के नेतृत्व मे जेई शमसुल लका अंसारी व गठित टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल कस्बे के मोहल्ला बडापुरा में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस के साथ बिजली विभाग के लोगो को देख हडकम्प मंच गया।जिसमे 83 कनेक्शन की जांच की गयी और 22 लोगो के डिश कनेक्शन किये गये।दस ओवर लोड के साथ 4 लोगो के मीटर बाहर लगाकर कुल 2 लाख रूपए की वसूली भी की गयी।इस अवसर पर एसआई हलीम बाबू,एसआई अलोक कुमार,जेई शमसुल लका,वकार मेंहदी, मो वसी, इरशाद,सुरेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।वही एसडीओ संदीप सिंह ने बताया बकाया वसूली चेकिंग ओवरलोड को रोकने हेतु यह अभियान जारी रहेगा।उपभोक्ता समय पर बिल जमा करें चेकिंग के दौरान बाईपास या ओवरलोड पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।