नियमो का उल्लघंन करने वाले कई वाहनों के किये गये चालान
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। यातायात एवं सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत बढ़ती हुई सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु बाराबंकी पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाकर नियमो का उल्लघंन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी।बताते चलें कि आज “यातायात एवं सड़क सुरक्षा” के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात के नियमो का पालन कराने हेतु जैदपुर थाना चौराहे के पास वाहनो की सघन चेकिंग हेतु चलाये गये अभियान के दौरान कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह,एसआई हलीम बाबू के साथ पुलिस टीम वाहनो की संघन चेकिंग करते हुए वाहन चालको को चेतावनी देते हुए यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई। जिसमें नियमो का उल्लघंन करने वाले कई वाहनों के चालान किये गये।