शिक्षक के निधन से क्षेत्र मे दौड़ी शोक की लहर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। वीआरएस प्राप्त शिक्षक के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अहमदपुर टोल प्लाजा के निकट ग्राम तुलसीपुर निवासी शिक्षक रामपाल का 8 वर्षीय पौत्र की बीमारी के चलते बीते एक सप्ताह पहले निधन हो गया था,रामपाल जी ने यह दुःख सहन नही कर पाए और सदमे में आये बीते गुरुवार की सुबह हृदय पीड़ा से सिविल अस्पताल में भर्ती हुए और देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।शिक्षक के निधन की सूचना मिलते ही शोक की लहर सी दौड़ गई।वह बामसेफ के संस्थापक सदस्य थे तथा समाज मे उनकी अच्छी ख्याति थी।उन्होंने अपने पीछे चार बेटे एक बेटी छोड़ गए है। उनकी अंत्येष्टि में समाजसेवी बसन्त सिंह गौतम,पूर्व वन निगम के अध्यक्ष विजय गौतम,आरपी गौतम,केके रावत,एमडी आनन्द, रत्नेश कुमार,डॉ रविचंद्र किशोर सहित भारी संख्या मे लोग शामिल हुए और उन्हे श्रद्धांजलि दी।
