चेयरमैन रामशरण पाठक ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वालो को किया सम्मानित
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। नगर पंचायत रामनगर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर स्वच्छता सम्मान समारोह दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।चेयरमैन रामशरण पाठक ने नगर में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्वंय जागरुक रहने और दूसरे लोगों को साफ सफाई के प्रति प्रेरक घनश्याम शर्मा,अनिरुद्ध दीक्षित और पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी को ब्रान्ड एम्बेसडर का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।चेयरमैन श्री पाठक ने इस अवसर पर कहाकि नगर में बेहतर साफ हमारा पहला कर्तव्य है।स्वच्छ भारत मिशन के प्रति हमारी सरकार अच्छा कार्य कर रही है।नगर में जो लोग स्वंय स्वच्छता के प्रति जागरुक रहकर दूसरे लोगों को सर्व समाज को प्रेरित करने का काम करते हैं उन लोगों को शासन की मंशा के अनुरुप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस मौके पर नगर पंचायत के अधिकारी,कर्मचारी और नगर के जागरुक जनों को मौजूद रहे।
