थाना सुबेहा पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना सुबेहा पुलिस द्वारा चोरी की योजना बना रहे 2 शातिर चोरो,अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अदद पकड़,एक अदद हथौड़ी व नगदी बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक जितेन्द्र प्रताप सिंह,हेड कांस्टेबल इन्द्रबहादुर सरोज,अफजल,विनोद यादव, कांस्टेबल गुड्डू यादव,अजीत यादव,पवन परमार की थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर चोरी की योजना बना रहे 2 शातिर चोर शिवकुमार उर्फ ननकऊ रावत पुत्र ठुन्नी निवासी देवनपुरवा मजरे अमरबल क्रिसिया थाना सुबेहा,दुर्गाप्रसाद उर्फ छोटकऊ पुत्र हीरालाल निवासी भटगंवा थाना सुबेहा को रतौली अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 अदद पकड़,एक अदद हथौड़ी व चोरी के 4000 रूपये नगद बरामद कर मुअसं 167/ 2024 धारा 401 भादवि पंजीकृत किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तो का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है।चोरी कर प्राप्त सामान व रुपये से अपना शौक पूरा करते है।अभियुक्तो द्वारा पूछताछ मे बताया की बधवा अण्डर पास के पास बनी दुकानो मे चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए रतौली अण्डर पास के पास योजना बना रहे थे।अभियुक्तो द्वारा पूर्व में थाना सुबेहा क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाएं कारित की गयी थी।
