सिरौलीगौसपुर मे अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। सम्पूर्ण समाधान दिवस पारिजात सभागार सिरौलीगौसपुर में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा की अध्यक्षता एंव तहसीलदार वैशाली अहलावत के संयोजन में हुआ। जिसमे कुल 47 प्रार्थना पत्र आये, 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया 43 शेष प्रार्थना पत्रों का गुणवक्ता युक्त निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। दिवस में सुनील द्विवेदी एडवोकेट ने शिकायत किया कि उनके गांव खोरएदमादपुर के प्राथमिक विद्यालय में मानक विहीन व अधूरा बाउंड्रीवाल का निर्माण कार्य किया गया है । इंटोरा के संन्तोष कुमार तिवारी ने गांव में सफाई कर्मी नियुक्त कराने, इंटोरा की ही धिराजा ने अन्त्योदय कार्ड नाम से दर्ज करने की शिकायत किया है।दिवस में नायब तहसीलदार श्वेताभ सिंह,सीएचसी अधीक्षक संन्तोष कुमार सिंह,सीडीपीओ अर्चना वर्मा,एसडीओ विद्युत रामगोपाल,पूर्ति निरीक्षक अनुज कुमार सिंह,प्रफुल्ल कुमार यादव थानाध्यक्ष बदोसराय,कुलदीप श्रीवास्तव,अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
