लूट के जेवरात,नगदी व तमंचे के साथ इनामियां वांछित लुटेरा गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। स्वाट,सर्विलांस व थाना बड्डूपुर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना में वांछित 20,000 रूपये का इनामियां अभियुक्त,लुटेरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात,नकदी व तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान मे अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर डॉ बीनू सिंह के पर्यवेक्षण में स्वाट, सर्विलांस व थाना बड्डूपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर मुअसं 38/2024 धारा 394 भादवि में वांछित 20,000 रूपये का इनामियां अभियुक्त,लुटेरा नरेन्द्र लोनिया पुत्र जगदीश निवासी बेहटा छावनी थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को आज ग्राम निजामपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात, 860 रूपये नकद व 1 अदद अवैध तमंचा .12 बोर मय 1 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद कर थाना बड्डपुर पर मुअसं 199/ 2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक द्वारा 20,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।पुलिस लाइन सभागार मे प्रेस वार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि अभियुक्त का एक गैंग है जो लूट की घटनाएं कारित करता है।गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ पूर्व में सुनियोजित तरीके से थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अपनी ज्वैलरी की दुकान बन्द कर वापस घर जा रहे मनोज उर्फ नरेन्द्र के साथ दिनांक 29-1-2024 को डफरपुर चौराहे के पास मोटरसाइकिल में लात मारकर गिरा दिया गया एवं उनके साथ मारपीट करके आभूषण से भरा बैग छीन कर भाग गये थे।जिसके सम्बन्ध में दिनांक 29-1-2024 को वादी प्रान्जुल सिंह पुत्र मनोज सिंह उर्फ नरेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला बेलदारी टोला थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर द्वारा थाना बड्डूपुर पर मुअसं 38/2024 धारा 394 भादवि पंजीकृत कराया गया था तथा पूर्व में ही उक्त अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्तो कल्लन उर्फ विजय पाल,झबरा उर्फ आनन्द मौर्या को गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 14-6-2024 को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत 20 हजार का इनामिया ओपी उर्फ ओमप्रकाश रावत को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को जनपद लखनऊ से चोरी की गयी थी जिसका नम्बर प्लेट बदल-बदलकर चलते थे।कूटरचित नम्बर प्लेट प्रयोग के कारण अभियोग मे धारा 419/420/468/471/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।
लुटेरे को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे स्वाट टीम से उप निरीक्षक अजय सिंह प्रभारी स्वाट टीम,उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह,हेड कांस्टेबल बलवन्त सिंह, जितेन्द्र बहादुर सरोज,दीनानाथ शुक्ल,कांस्टेबल प्रवीण शुक्ल,अंकित तोमर, अभय कुमार,अभिषेक राजवंशी, नितिन कुमार,सर्विलांस सेल से उप निरीक्षक संजीव प्रकाश सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल,उप निरीक्षक रामाधार, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जितेन्द्र वर्मा,मजहर अहमद,अनुज कुमार,पवन गौतम,कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा थाना बड्डूपुर,वरिष्ठ उप निरीक्षक संदीप कुमार पाण्डेय,उप निरीक्षक संजीव कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल गनेश बाबू,जितेन्द्र बहादुर सरोज, कांस्टेबल चट्टान सिंह व नितिन कुमार शामिल थे।
