कमला नेहरू पार्क में योगाभ्यास कराकर योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ
आयुष विभाग के तत्वावधान मे आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। दशम योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर के कमला नेहरू पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ, लोगों को योगाभ्यास कराकर किया गया। योग सप्ताह के प्रतिदिन पार्कों, स्मारकों, स्कूलों, ब्लॉक एवं तहसील कार्यालयों सहित सभी विभागों के कार्यालयों में योगाभ्यास करवाने का निर्देश सरकार ने जारी किए हैं।क्षेत्रीय आयुष एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चंद्रा ने कमला नेहरू पार्क में योग सप्ताह का शुभारंभ किया। योगाचार्य डॉ शशि कुमार अवस्थी,शुशील अवस्थी व आरती शुक्ल ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आसनों एवं प्रणायाम करवाया।इस अवसर पर डॉ अविनाश प्रकाश ने कहाकि इलाज से बेहतर बचाव होता है,योगाभ्यास व्यक्ति को निरोग रहने,नियमित दिनचर्या रखने और स्वास्थ्य स्वावलंबी होने की एक कला है।नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को बीमारियों से बचने के लिए इम्युनिटी बढ़ाता है,इसलिए सभी को इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।इस मौके पर योगाचार्य डॉ शशि अवस्थी ने योग विद्या और साधना के मर्म बताए तथा प्रार्थनाएं करवाई।योग प्रशिक्षके शुशील अवस्थी ने सभी को अभ्यास करवाने में सहयोग किया।इस योगाभ्यास में कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डा नीलम जयंत,डॉ विजय आनंद कनॉजिया,डॉ राजेश,डॉ पारुल व अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।