महिला सशक्तिकरण की थीम पर दशम योग सप्ताह का हुआ शुभारंभ
योग से छात्रों की कुशाग्रता बढ़ती,नियमित करें योग-राजरानी रावत
तन मन चित्त वृत्ति को संयमित, नियमित कर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्ति ही योग का उद्देश् डॉ अविनाश चंद्रा*
बाराबंकी। स्थानीय कमला नेहरू पार्क में दशम योग दिवस 21 जून 2024 के अवसर पर मनाए जा रहे योग सप्ताह का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती राजरानी रावत ने मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन, जिला विकास अधिकारी, क्षेत्रीय आयुवैदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चंद्रा, जिला होमियोपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ प्रीति सक्सेना, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्री प्रमोद तिवारी ने महर्षि धन्वंतरि के चित्र पर दीपांजलि व पुष्पांजलि करके किया गया।इस अवसर पर श्रीमती रावत ने कहाकि योग हमारे जीवन मे बहुत जरूरी है, इससे मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है, यह छात्रों की कुशाग्रता के लिए बहुत उपयोगी है, हर मनुष्य को योग करना चाहिए।मुख्य विकास अधिकारी अ सुदन ने सभी को योग दिवस की बधाई दी और कहा कि जनमानस में इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने योग के फायदे बताते हुए कहा कि कोरोना की महामारी में जिन लोगों ने नियमित योग किया है वे लोग स्वस्थ्य रहे हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता है उन्होंने पूरे विश्व को योग का महत्व बता दिया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अविनाश चन्द्र ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और योग दिवस पर की जा रही तैयारियों को बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि पतंजलि ने योग को ‘चित्त की वृत्तियों के निरोध’ के रूप में परिभाषित किया है।उन्होने ‘योगसूत्र’ नाम से योगसूत्रो का एक संकलन किया जिसमे उन्होंने पूर्ण कल्याण तथा शारीरिक, मानसिक और आत्मिक शुद्धि के लिए अष्टांग योग का एक मार्ग विस्तार से बताया है।डॉ प्रकाश ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अष्टांग मार्ग व पंचशील योग का आध्यात्मिक रूप है, जो महर्षि पतंजलि ने योगसूत्र संकलन किया है।जिला विकास अधिकारी ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर जिला होम्योपैथी अधिकारी ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन योगाचार्य शशि कुमार अवस्थी ने किया और बताया कि दशम योग योग दिवस महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा, समाजसेवी रत्नेश कुमार सहित अनेक आयुष चिकित्सक हेल्थ, योग एवं वेलनेस सेंटर के चिकित्सकों, योगाचार्यों व सैकड़ों की संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
