रौनक बाबा छाता वाले का हुआ कुल शरीफ
रिपोर्ट-अकरम खान
बाराबंकी। शहर के मोहल्ला सत्यप्रेमीनगर कमरियाबाग के कब्रिस्तान में स्थित रौनक़ अली शाह बाबा छाता वाले की याद में हर वर्ष ईद उल अजहा की 6 तारीख को एक दिवसीय कुल शरीफ होता है। इस बार भी बृहस्पतिवार को बाद नमाज़ मग़रिब नातिया मुशायरा हुआ। जिसमें रिहान रौनकी, साबिर,हाफिज सलीम,मो अर्सलान इस्लाम आदि ने अपने अपने कलाम पेश किए।उसके बाद कुल शरीफ हुआ।जिसमे काफी लोग शामिल हुए और मुल्क में अमन शांति की दुआ की गई।इस अवसर पर मुनव्वर अली शाह,मो ताहिर,फुरकान अली,गुफरान अली,अनवर अली शाह,हाफिज मो इरफान, रिजवान,फ़ैज़ आदि मौजूद थे।
