केक काटकर मनाया गया युवा पत्रकार मनीष सिंह का जन्मदिन
नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने दी जन्मदिन की बधाई
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। गांधी भवन में युवा पत्रकार मनीष सिंह का जन्मदिन मनाया गया।नवनिर्वाचित सांसद तनुज पुनिया ने पत्रकार मनीष सिंह को जन्मदिन की बधाई दी।इस मौके पर पत्रकार मनीष सिंह ने सांसद तनुज पुनिया, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत,पूर्व ब्लाक प्रमुख विवेकानंद पाण्डेय, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, समाजसेवी विजय कुमार सिंह मुन्ना, वरिष्ठ पत्रकार आनन्द त्रिपाठी,परवेज अहमद,अजीज अहमद, पाटेश्वरी प्रसाद,साकेत र्मार्या, अशोक शुक्ला समेत जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ताओ और पत्रकारो के साथ मिलकर केक काटा और शुभकामनाएं दी।सभी से मिले प्यार और आशीर्वाद से अभिभूत पत्रकार मनीष सिंह ने भी सभी लोगो का आभार जताया।
