थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार
चोरी की मोटर बिजली,आटो व तमंचा हुआ बरामद
रिपोर्ट अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा 1 शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर बिजली,घटना कारित मे प्रयुक्त एक ऑटो व उपकरण तथा एक अदद तंमचा बरामद किया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान मे आज थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।प्रभरी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक रघुवीर सिंह,शबाब हैदर, शशिकान्त मणि त्रिपाठी,कांस्टेबल गोपाल सिंह,दीपक कुमार,यादवेन्द्र छौंकर,विष्णु तिवारी,रमेश पटेल की थाना मोहम्मदपुर पुलिस टीम द्वारा मुअसं 327/2024 धारा 379 भादवि में वांछित अभियुक्त मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद सिद्दीक निवासी सी/9 कोतवाली रोड बेगमगंज थाना कोतवाली नगर को अहरी चौराहा,थाना मोहम्मदपुर खाला के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर बिजली,घटना कारित करने में प्रयुक्त ऑटो यूपी 41 बीटी 3912 व उपकरण (पाना,रिंच,हथौड़ी,आरी, रस्सी) तथा एक अदद तंमचा .12 बोर व दो अदद कारतूस .12 बोर बरामद कर मुअसं 329/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियोग उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिन मे घूमफिर कर सूनसान एरिया में लगे बिजली की मोटर को चिन्हित कर रात्रि में चोरी करने की घटना को अंजाम देते है।उक्त बिजली की मोटर थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कनिकापुर से चोरी करना स्वीकार किया गया है जिसके संबंध में थाना मोहम्मदपुर खाला मुअसं 327/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया है।
