उपायुक्त मनरेगा ने गांवो मे चल रहे मनरेगा विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-सचिन गुप्ता
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। उपायुक्त मनरेगा बृजेश कुमार त्रिपाठी ने खंण्ड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के साथ क्षेत्र के औलिया लालपुर,परसा,विरौली,कटका, रमसहांय गांवो में चल रहे मनरेगा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर आवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।गुरुवार को ग्राम औलिया लालपुर पंहुच कर खेलकूद मैदान में चल रहे मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।परसा ग्राम पंचायत में सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण किया।कटका ग्राम पंचायत रमसहांय में विरौली में तालाबो का निरीक्षण किया एंव ग्राम पंचायत अधिकारियों को मनरेगा कार्यों में मजदूरों की संख्या बढाने एंव समय से काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।इस मौके पर निधि शुक्ला अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डीआरडीए,रेनू रावत एपीओ मनरेगा, अखिलेश वर्मा,शिवनारायण मौर्या,गुलाम याजदानी, जेबी सिंह,कुलदीप वर्मा,सतीश वर्मा,राजेश कुमार रावत,धर्मेन्द्र कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
