अवैध पोस्ता छिलका के साथ पुलिस ने तीन मादक पदार्थ तस्करो को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा 3 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 20 किलोग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक घनश्याम वर्मा, कांस्टेबल प्रवीण पटेल,विशाल शुक्ला,शुभम अवस्थी,अमित सिंह की थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त मो वसीम पुत्र मो शहीम निवासी उस्मानपुर थाना कोठी, रामफेर पुत्र झगई निवासी बुधनई थाना कोठी,अनिरुद्ध पुत्र दुलारे निवासी ग्राम लालपुर थाना कोठी को ग्राम रौनी के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से 3 अदद बोरी में कुल 20 किलोग्राम अवैध पोस्ता छिलका बरामद किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना हैदरगढ़ पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
