दो अभियुक्त गिरफ्तार,10 किलो अवैध गांजा बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अशोक कुमार सिंह
रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन मे जनपद मे मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे उप निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल रामकुमार सिंह व कांस्टेबल अरूण कुमार की थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जीतू कश्यप पुत्र गनेश कश्यप निवासी ग्राम जीतनगर सुगर मिल थाना कोतवाली नगर व संतोष कुमार पुत्र रामानन्द निवासी जमादार पुरवा मजरे पड़रावा थाना कोठी को ग्राम तपेसिपाह के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे से कुल 10 किलो अवैध गांजा,1 अदद कार (स्विफ्ट डिजायर) यूपी 32 एचई 4383,2 अदद मोबाइल स्मार्ट फोन व 4365 रूपये नगद बरामद किया गया।अभियुक्तो के विरुद्ध थाना रामनगर पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
