रामनगर बाराबंकी। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को तहसील क्षेत्र के मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर समाजसेवियों की ओर से भंडारो का आयोजन कर देर शाम तक भिन्न भिन्न प्रसादो का वितरण किया गया।देर रात्रि तक भजन कीर्तन,पूजा,अखण्ड रामायण पाठ के कार्यक्रम चलते रहे।बजरंग बली के भण्डारों मे हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।दूसरी तरफ भक्तगण देर रात्रि तक भजन कीर्तन के साथ बजरंग बली की भक्ति में तल्लीन रहे।कस्बा रामनगर में चेयरमैन रामशरण पाठक ने मोहल्ला धमेड़ी 2 में स्थित नर्मदेश्वर रामेश्वर मंदिर पर भंडारा चला कर छोले चावल का वितरण किया गया।पंकज,सोनू,मोनू आदि प्रसाद वितरित कर रहे थे।कोतवाल रत्नेश पांडेय के संयोजन मे विशाल भंडारा थाना परिसर मे चलाया गया।जिसमे पुलिस की टीम ने छोला चावल,बुंदिया का प्रसाद वितरित किया। सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल परिसर में पूड़ी सब्जी, हलुवा के प्रसाद का वितरण कराया।इसी तरह ग्राम सीहामऊ के मोतीपुरी बाबा मंदिर पर अभिषेक,अन्नू मिश्रा,दीपक,रामबाबू,सोभित ने विशाल भंडारा चलाकर सब्जी पूरी बुंदिया का प्रसाद वितरित किया।इसी गांव में सुरेश मिश्रा के द्वारा शर्बत पिलाया गया।हरिशंकर मिश्रा ने बूंदी मिठाई बांटी।ग्राम बरियारपुर स्थित झड़ूले दास बाबा मंदिर पर ग्राम प्रधान निजामपुर प्रमोद कुमार उर्फ जुगनू ने भंडारा आयोजित किया।तेलवारी में ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह रिकू ने अखण्ड रामायण का कार्यक्रम आयोजित किया।तिवारी मेडिकल पर तिवारी जी के तथा पाण्डे किराना स्टोर पर रवि कान्त पांडे के संयोजन में भण्डारा आयोजित हुआ।समूचे क्षेत्र में बजरंगी बली के विविध आयोजन देर रात्रि तक चलते रहे।
