अवैध मारफीन के साथ एक मादक पदार्थ तस्कर, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने 1 मादक पदार्थ तस्कर,हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 65 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 07 लाख रूपये) बरामद की है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान मे प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक अजीजुल हसन, अजय कुमार यादव,हेड कांस्टेबल श्याम सिंह, कांस्टेबल नीलेश कुमार की थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इन्टेलीजेन्स के आधार पर अभियुक्त रोशन वर्मा पुत्र ननकऊ राम निवासी ग्राम ढखौली थाना फतेहपुर को बेलहरा रोड़ नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के कब्जे से 65 ग्राम अवैध मारफीन (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 07 लाख रूपये) बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध थाना फतेहपुर पर मुअसं 408/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियुक्त उपरोक्त थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर (नंबर-36।A) है।
