हज़रत मियां इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स तैयारियां जोरो पर
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के मोहल्ला बडापूरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हज़रत इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स के मौके पर लगने वाले मेले का आगाज हो चुका है।जिसमे छोटे बड़े झूले हिंडोलन के लगने से एक अलग माहौल बन चुका है।जानकारी के अनुसार जैदपुर के मोहल्ला बडापुरा में हज़रत मियां इब्राहीम शाह दादा मियां के उर्स के अवसर लगने वाले भव्य मेले की शुरुआत हो चुकी है और आस पास सहित दूर दराज से आने वाली दुकानों को भी सजाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।मेले मे झूला,ब्रेक डांस,रेल सहित विभिन्न प्रकार के मंनोरंजन हेतु हिंडोलन भी लग गये है। वहीं इस मेले मे.आल इंडिया मुशायरा व कव्वाली के आयोजन के होने से दूर दूर के भारी संख्या में लोगों की आमद से चार चांद लग जाता है।खास बात यह है यहां के हल्वे पराठे के जायके में तमाम खुबियां देखने को मिलती है।लगातार भीड़ भाड़ बनी रहती है।वही मेले मे चाट, इमरती,केक,पापड,जलेबी,चाउमीन,कप ट्रे,चूड़ी बिसातखाना,खिलौने,मेकअप,मिठाई सहित तमाम दुकानों के लगने से बच्चों में काफी खुशी का माहोल बना हुआ है।
