संदिग्ध परिस्थितियो मे मैरेज लान मे लटकता मिला चौकीदार का शव
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अजमत अली
बेलहरा बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र मे एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियो मे मौत हो गई।चौकीदार का शव मैरिज लान मे टेंट के स्ट्रैचर से लटकता मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी पवन वर्मा लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर स्थित एक मैरिज लान में चौकीदारी का कार्य करते थे।शुक्रवार दोपहर घर से मैरिज लान के लिए बताकर निकले थे।लेकिन देर शाम तक जब वह खाना खाने घर वापस नही लौटे तो परिजनों ने उनके फोन पर संपर्क किया।फोन पर बात न हो पाने पर बड़े पुत्र इंद्रेश उन्हे बुलाने मैरिज लान पहुंच गया।जहां पर टेंट के स्ट्रैचर से पवन का शव लटकता देख बदहवास हो गया।घटना की जानकारी परिजनो को होने पर हड़कंप मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष ज्योति वर्मा ने बताया कि परिजनो ने कोई आरोप नही लगाया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
