दरगाह शरीफ हज़रत सैयद सालार साहू गाज़ी (रह.) ‘‘बूढ़े बाबा’’ का उर्स 29 मई से
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। कस्बा सतरिख स्थित राष्ट्रीय एकता एवं सौहार्द की प्रतीक सबसे प्रचीनतम दरगाह शरीफ हज़रत सैयद सालार साहू गाज़ी (रह.) ‘‘बूढ़े बाबा’’ स्थिति कस्बा सतरिख जेष्ठ माह का पांच दिवसीय उर्स,मेला बड़े मंगल के बाद बुद्धवार दिनाँक 29 मई 2024 से 2 जून 2024 तक अपने पारम्परिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक सामाजिक धार्मिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ बड़े हर्षो-ओ-उल्लास से साथ संपन्न होगा।इस उर्स,मेले में प्रत्येक धर्म एव समुदाय के श्रद्धालु दूर दराज से भारी संख्या में बाबा के आस्ताने पर आकर अपनी अटूट आस्था वयक्त करते हुवे श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं तथा फूलों की डाली के साथ चादर-गागर पेश करते हैं और एक साथ मिल कर मुल्क के अम्न चौन की दुआएं करते हैं और हिन्दू भाई अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार बड़े धूम धाम से कराते हैं। मन्नतें पूरी होने पर निशान भी खड़ा करते हैं। इसके अतिरिक्त सूफियाना कव्वाली के साथ निरंतर यह सिलसिला जारी रहता है।

प्रबन्ध कमेटी के जनरल सेक्रेटरी चौधरी कलीम उद्दीन उस्मानी ने बताया कि आने वाले जायरीनों (श्रद्धालुओं) के लिये रौशनी, पानी, सफाई आदि की सुचारू सुविधा एवं व्यवस्था के लिये मेला प्रभारी सरफराज़ अहमद खान के साथ चौधरी फरज़ान उस्मानी, असगर अली अंसारी,फौज़ान उस्मानी,सुंदरलाल गौतम, राम सिंह,रामू यादव,सद्दाम हुसैन,मोहम्मद राशिद उर्फ पप्पू मियां,जुनैद सौलंकी,मो रेहान,कन्धाईलाल,राशिद हुसैन, मो तुफैल,विशम्भर यादव आदि लोगो की एक टीम गठित कर दी गई है।श्री उस्मानी ने बताया कि मेले की सुव्यवस्था एवं जनसामान्य के लिये जिला मजिस्ट्रेट बाराबंकी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के अधिकारियों के सहयोग से रोशनी पानी सफाई चिकित्सा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी प्रबंध किए जाते हैं।
