मेगा कैम्प का आयोजन कर विधुत उपभोक्ताओ की समस्याओ का किया गया निस्तारण
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-शहाबुद्दीन सिद्दीकी
जैदपुर बाराबंकी। भयंकर गर्मी व तपिश को देखते हुए विद्युत उपभोक्ताओं को तमाम असुविधाओ से बचाने के लिये जैदपुर विघुत वितरण उपकेन्द्र जैदपुर मे मेगा कैम्प लगाकर घरेलू कमर्शियल पावर लूम के बकाया बिल जमा कराने के साथ साथ तमाम खराब मीटर भी बदले गये।
जानकारी के मुताबिक एसडीओ संदीप सिंह व जेई शमसुल लका अंसारी के नेतृत्व मे शुक्रवार को सुबह से ही विद्युत उपकेंद्र जैदपुर पर मेगा कैम्प का आयोजन किया गया।जिसमें घरेलू,कमर्शियल,पावरलूम उपभोक्ताओ के तमाम बिल जमा करने के साथ साथ खराब विद्युत बिलो को सही करने व खराब मीटर को बदलने का कार्य किया गया।इस मौके पर समय पर एसडीओ संदीप सिंह ने बताया सभी उपभोक्ता अपना विद्युत बिल समय पर जमा करे और विद्युत विच्छेदन की अप्रिय कार्यवाही से बचें। किसी प्रकार की कोई भी दिक्कत होने पर तुरन्त जैदपुर उपकेंद्र पर सम्पर्क करे।मेगा कैम्प के आयोजन की सूचना लगातार दो दिनो से क्षेत्र मे हमारे कर्मचारियो द्वारा उपभोक्ताओ को लाउडिस्पीकर से सुचित करने पर आज कैम्प भारी संख्या मे लोगो के बकाया बिल जमा हुये है। इस अवसर पर सुपरवाइजर वकार मेंहदी,फिरोज रिजवी, सुरेंद्र,मो वसी फुरकान,आशिफ,इरशाद अंसारी,चांद बाबू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।