बाराबंकी। बुधवार को गांधी भवन मे कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इससे पहले सुप्रिया श्रीनेत जिले के वयोवृद्ध लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं गांधीवादी राजनाथ शर्मा के घर बेलहरा हाउस पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना और परिवारजनो से मुलाकात की।सुप्रिया श्रीनेत ने कहाकि राजनाथ शर्मा और मेरे दिवंगत पिता हर्षवर्द्धन समाजवादी आन्दोलन के स्तंभ रहे है।उनका पुराना और लम्बा राजनीतिक इतिहास है।उन्होने हमेशा सिविल नाफरमानी के खिलाफ आवाज उठाई है।वह आज भी लोगो के हक और हुक़ूक़ के लिए उनके अलम्बरदार है। गांधी लोहिया की दी हुई सीख पर खड़े राजनाथ शर्मा की सियासी जिंदगी घर मकान की कभी भी बंधक नही रही। उन्होने अपना जीवन सत्ता से टकराने, सड़क गर्म करने और जेल काटने मे बीता दिया।राजनाथ शर्मा हमारे देश और समाज की धरोहर है।जिनसे मिलकर मैं अपने पिता के साथ बिताए दिनो को याद कर लेती हूं।इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया,डॉ रईस अहमद खान,सपा प्रवक्ता फराज किदवई,तालिब नजीब कोकब,विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा,श्वेता शर्मा,सत्यवान वर्मा,आशीष बाजपेई,इन्दिरा शर्मा,राजेश यादव,दिनेश टंडन,मदनी, अपनुम सिंह राठौर, संतोष शुक्ला,राजू सिंह,तौकीर कर्रार आदि कई लोग मौजूद रहे।
