लोकतंत्र को ख़तम करने की साजिश रचने वालों को जनता देगी करारा जवाब अरविंद सिंह गोप
पूर्व मंत्री ने गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया के लिए मांगे वोट
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वालो को जनता इस चुनाव में करारा जवाब देगी कि अब सत्ता में आना तो दूर तीन अंको का आंकड़ा पार कर पाना भी मुश्किल होगा मौजूदा भाजपा सरकार को इनकी तानाशाही का अंत करने के लिए नौजवानों किसानों श्रमिकों ने कमर कस ली है और यह 100% सत्य है कि जब-जब देश की जनता ने करवट ली है बड़े-बड़े तानाशाहों को गद्दी छोड़कर भागना पड़ा है 4 जून को इस तानाशाह सरकार का जाना तय हो चुका है।उक्त विचार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने विधानसभा हैदरगढ़ के ग्राम छंदरौली में पूर्व प्रधान महेश वर्मा द्वारा इंडिया गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में आयोजित ग्राम चौपाल में उपस्थित ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।श्री गोप ने आगे कहा कि मौजूदा दौर में छात्र नौजवान किसान बेरोजगार कोई भी अपनी बात नहीं कह सकता अगर कोई कहना भी चाहता है तो उसको लाठी के दम पर दबाने का काम किया जाता है क्योंकि मौजूदा सरकार को आवाम की समस्याओं से नहीं सिर्फ सत्ता से मतलब रह गया है, जनता अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब इस चुनाव में सभी मनमुटाव भुलाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा भेजने का काम करें। ग्राम चौपाल में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा बबलू,जिला सचिव सिपाही लाल यादव,राजेश वर्मा,महेश वर्मा प्रधान,सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, हसमत अली गुड्डू,नगर अध्यक्ष अयूब कुरैशी, प्रधान सरवर खान,विधानसभा अध्यक्ष परशुराम यादव,महेंद्र शाह प्रधान,मुन्ना खान,अलगू प्रधान,मेराज अहमद,धर्मेंद्र वर्मा, राजू सिंह,हरिराम यादव,अर्जुन सिंह संजय सिंह एडवोकेट, विजय राज सिंह,राम तीरथ रावत,बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम प्रताप सिंह,अदनान चौधरी, जिला पंचायत सदस्य राम बक्स पुचकारी,जीत बहादुर सिंह एडवोकेट,सईद मास्टर, प्रदीप सिंह,डब्बू जायसवाल,मोहम्मद वसीम,अनु सिंह,महेश वर्मा प्रधान बुधनपुर,आलोक सिंह,कौशल किशोर शुक्ला,उदय राज वर्मा प्रधान,माता प्रसाद चौधरी,रामसुंदर वर्मा,भीम सिंह, परमानंद चौधरी,विनोद यादव,सरवन वर्मा,प्रसादी रावत एवं सपा जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, सहित तमाम ग्राम प्रधान बीडीसी एवं भारी संख्या में क्षेत्रवासी माताएं बहने मौजूद रही।
