राहुल और अखिलेश की जोड़ी ने लिख दी है उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई की कहानी पीएल पुनिया
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। मोदी और योगी को सत्ता का अहंकार है चार चरणों के सम्पन्न हुये चुनावों में देश की जनता ने भाजपा के अहंकार को अपने वोट की ताकत से सफाया कर दिया है संसदीय क्षेत्र बाराबंकी ही नहीं पूरे देश में इण्डिया गठबन्धन की आंधी चल रही है राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जोड़ी ने उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई की कहानी लिख दी है।उक्त उद्वगार पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया ने आज इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तनुज पुनिया के समर्थन में विकास खण्ड त्रिवेदीगंज में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित सभाओं में व्यक्त किये।पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया ने देवगरपुर,श्रीकृष्णपुर,रौली,बी जापुर, समनामऊ,पाण्डेय का पुरवा,रोहनामीरापुर,सहरी इस्लामपुर,कैथी रेहुरा की सभाओ मे गठबन्घन के प्रत्याशी तनुज पुनिया को हाथ के पंजे के निशान का बटन दबाकर भारी बहुमत से जिताने की अपील करते हुये कहा कि देश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति काफी गुस्सा है।इसीलिये हमारे नेता जननायक राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने भाजपा विरोधी दलों के साथ पूरे देश मे नफरत फैलाने वाली ताकतों से लड़ने के लिये इण्डिया गठबन्घन बनाया और कन्या कुमारी से कशमीर तक पैदल चलकर जनता के चौमुखी विकास के लिये जनता की राय से धोषणा पत्र बनाया जिसमे कांग्रेस पार्टी ने 5 न्याय और 25 गारण्टी देश की 140 करोड़ जनता को दी है।इन गारण्टियों को अमली जामा पहनाने के लिये देश की सरकार में बदलाव जरूरी है।इसके लिये 20 मई को सम्पन्न होने वाले चुनाव में इण्डिया गठबन्धन के साथियों के साथ अपने बूथ पर मजबूती के साथ डटकर वोटिंग मशीन पर 1 नम्बर के खाने पर इण्डिया गठबन्घन के प्रत्याशी तनुज पुनिया का निशान हाथ का पंजा है उसे दबाकर आपको अपने प्रत्याशी की रिकार्ड जीत सुनिश्चित करानी है।जन सम्पर्क अभियान के इसी क्रम मे इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने नगर पालिका परिषद बाराबंकी के लखपेड़ाबाग वार्ड तथा विकास खण्ड बंकी के ग्राम मंजीठा में इण्डिया गठबन्घन के साथियों के साथ व्यापक जन सम्पर्क अभियान करके इण्डिया गठबन्घन को जिताने की अपील की।पूर्व सांसद डा पीएल पुनिया तथा इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी तनुज पुनिया के साथ जनसम्पर्क अभियान तथा आयोजित सभाओं में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह,सियाराम यादव,रमेश चौधरी,परशुराम यादव,पवन यादव, परविन्दर सिंह,रामसुमरन रावत,अंकुर सिंह यादव,राजकुमार सिंह,सूरज दीक्षित,कासिम सभासद, प्रदीप सिंह,सरवर सिद्दीकी,अनूप सिंह,गुडडू राइन, सन्तलाल,रामफेर पाल,विनय तिवारी,देवेन्द्र सिंह चौहान एडवोकेट,दीपक तिवारी,अतुल तिवारी,शिव तिवारी, शिवप्रसाद यादव,रामफेर शुक्ला,राज यादव,दानिश अली एडवोकेट,राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला,वीरेन्द्र प्रताप यादव, शब्बू रिजवी,सिकन्दर अब्बास रिजवी,शबनम वारिसी,रंजू कुमारी दर्जनों की संख्या में इण्डिया गठबन्घन के साथी मौजूद थे।
