ट्रेन के पहिए में आग लगने से रहा अफरा तफरी का माहौल
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। हावड़ा से देहरादून जा रही कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन में आज सुबह थाना लोनी कटरा अंतर्गत त्रिवेदीगंज रेलवे स्टेशन के पास बोगी के पहिए में अचानक आग लग गई,धुआं उठते देख यात्रियों में अफरा तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से कूदकर सुरक्षित स्थान पर जाते देखे गए।रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन रोक कर चालक ने ट्रेन के कर्मचारियों के अलावा रेलवे स्टेशन कर्मियों के सहयोग से कड़ी मेहनत के बाद काबू पाया। आग पर काबू पाने में लगे लगभग 40 मिनट के बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हो सकी।मंगलवार प्रात लगभग 6बजकर 10 मिनट पर ट्रेन में हुई इस दुर्घटना से ट्रेन सवार यात्री सहम गए । लगभग सभी यात्री आनन फानन में अपने सामान सहित नीचे उतर आए। 40 मिनट के बाद ट्रेन के चक्के में लगी आग को बुझाने के बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर राजेश वर्मा ने बताया ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग की वजह से आग लगी थी ट्रेन के रुकते ही ट्रेन व रेलवे स्टेशन कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की सहायता से आग पर काबू पा लिया और ट्रेन को देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया।आग चक्के मे क्यों लगी,जांच के बाद पता चलेगा।
