जनपद बाराबंकी सहित आसपास के जनपदो मे चोरी करने वाले गैंग के 3 शातिर चोर गिरफ्तार
कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिल हुई बरामद
रिपोर्ट-अज़मी रिज़वी-अकरम खान
बाराबंकी। जनपद बाराबंकी सहित आसपास के जनपदो मे चोरी करने वाले गैंग के 3 शातिर चोरो को थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे, निशांदेही पर चोरी की 4 अदद मोटर साइकिल बरामद की गयी है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद मे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर सुमित त्रिपाठी के पर्यवेक्षण व अमर चौरसिया थानाध्यक्ष थाना सतरिख के नेतृत्व मे उप निरीक्षक राजकरन सिंह,गजेन्द्र कुमार खरवार,हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार,रामू यादव, सर्वेश यादव,सभाजीत सिंह,मो अरशद,सुनील कुमार यादव,कांस्टेबल एकांश यादव थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा आज मैनुअल एन्टेलीजेन्स के आधार पर 3 शातिर चोरों उदित कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम माढनमऊ खुर्द थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ, गिरजाशंकर पुत्र रामकिशोर रावत निवासी ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख व अरविन्द कुमार पुत्र गयाप्रसाद निवासी ग्राम बुद्दू खेड़ा थाना सुशान्त गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को नहर पुलिया ग्राम तिन्दवानी थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तो के कब्जे,निशांदेही पर चोरी की 4 अदद मोटरसाइकिल बरामद कर थाना सतरिख पर मुअसं 222/2024 धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि पंजीकृत किया गया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तो का एक गैंग है जो जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाएं कारित करते है। गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा स्प्लेण्डर प्रो मोटर साइकिल को करीब 2 दिन पूर्व ग्राम भोजपुर थाना सतरिख स्थित खेत से चोरी करना स्वीकार किया गया।जिसके सम्बन्ध में थाना सतरिख पर मुअसं 220/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है एवं अन्य मोटर साइकिल को भिन्न-भिन्न स्थानो से चोरी करना स्वीकार किया गया जिसके सम्बन्ध मे जानकारी की जा रही है।
