सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके लिए विकास के काम कर रही है। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

यह बात शुक्रवार को राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने ब्लाक सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के ग्राम विरौली में प्रधान अनिल वर्मा, सदेवा में अमित वर्मा,मुश्किपुर में प्रधान ओमकार मौर्या, श्याम नगर में प्रधान कुशमेश कुमार,थनाडीह में पुष्पेंद्र शुक्ला अंशु,मधनापुर में शैलेन्द्र शुक्ला,ठाकुरपुर में प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश वर्मा द्वारा आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कही है।उन्होने मोदी योगी की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पाने वाले लोगो से पुनः मोदी सरकार बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।

बताते चले अयोध्या लोकसभा के अन्तर्गत आने वाली विधानसभा दरियाबाद से तीसरी बार भारी अन्तर से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह को जिताने के लिए दरियाबाद विधायक एवं राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा गांवों में जनसंवाद चौपाल के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों के साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा कर लोगों से पुनः सांसद प्रत्याशी लल्लू सिंह को जिताकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए अपील किया।इस अवसर पर औलिया लालपुर प्रधान धर्मेद्र वर्मा, मण्डल अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव,लवकुश वर्मा,पवन वर्मा, बब्लू वर्मा, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
